चंपावत के कुलेठी कैंपस में हिमवत्स की ओर से हुआ योगाभ्यास
पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी और रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी ने कराया योगाभ्यास
देवभूमि टुडे
चंपावत। हिमवत्स (हिमालय वाटर सर्विस तथा विकास एवं पर्यावरण संरक्षण समिति) डड़ा की ओर से प्राथमिक, जूनियर स्कूल व हिमवत्स विज्ञान संसाधन केंद्र कुलेठी कैंपस में योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कराया गया। हिमवत्स के कार्यकारिणी सदस्य, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी और रेडक्रॉस सोसायटी के चंपावत जिले के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी ने योगाभ्यास कराया। उन्होंने इस साल के योग दिवस के प्रोटोकॉल के अनुरूप यौगिक-जौगिक क्रियाओं के साथ छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को योग, प्राणायाम एवं आसन कराने के साथ इनके महत्व एवं लाभों की जानकारी दी।







ध्यान मुद्रा, आसान, प्राणायाम, लघु व्यायाम, सूर्य नमस्कार, ग्रीवा चालान, स्कंध खिंचाव, कठिशक्ति संचालन, धुअना संचालन, पाद हस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, दंडासन, भद्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उत्तानपाद आसन, कपालभांति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, वज्रासन, ससकासन, मंडुकासान, भुजंगासन, ताड़ासन, सेतुबंध आसन आदि से होने वाले लाभ और इनकी उपयोगिता की जानकारी दी। योग गुरु गहतोड़ी ने बताया कि वर्ष 2026 के योग दिवस की आधिकारिक थीम स्वस्थ आयु के लिए योग है। कहा कि यह थीम बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने और रोगों से बचाव व सेहतमंद बनाए रखने के लिए योग के महत्व को बताती है। सिंहनाद, हास्यासन, शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में नारायण राम टम्टा, राम सिंह बोहरा, उमा जोशी, रीता रावत, प्रियंका आर्या, ललिता आर्या, मैणालनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.