Monday Jun 22, 2026

36वीं वाहिनी ITBP ने 16 से 21 जून तक विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का आयोजन किया

देवभूमि टुडे

चंपावत/कुट्टी। ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) की 36वीं वाहिनी ने अग्रिम चौकी कुट्टी में 16 से 21 जून तक ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज’ कार्यक्रम आयोजित किया। इसके तहत 6 युवा स्वयंसेवकों ने कुट्टी गांव का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र की संस्कृति, पारंपरिक जीवनशैली और स्थानीय जरूरतों की जानकारी प्राप्त की।कमांडेंट संजय कुमार के दिशानिर्देश पर हुए कार्यक्रम के दौरान युवा स्वयंसेवकों ने हिमवीर जवानों के साथ योगाभ्यास किया और वॉलीबॉल मैच खेला। 

आदि कैलाश क्षेत्र में योग करते हिमवीर जवान।

18 जून को स्वयंसेवकों ने अग्रिम चौकी जॉली काँग का भ्रमण किया। वहां आदि कैलाश पर्वत के त्रिशूल क्षेत्र में स्वच्छता अभियान और योगाभ्यास किया। आज 21 जून  को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गूंजी में विशेष योगाभ्यास सत्र हुआ। ITBP और SSB के जवानों के साथ वॉलीबॉल मैच भी खेला गया। यह कार्यक्रम सीमा क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों के बीच सौहार्द और समन्वय को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। ITBP अधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता पर संतोष जताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प लिया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.