चंपावत में पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान मंच की बैठक
घर-घर योग और व्यवस्था परिवर्तन के संदर्भ में दोनों संगठनों की जानकारी दी
देवभूमि टुडे
चंपावत। पतंजलि योग समिति 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम मुड़ियानी के जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मनाया जाएगा। ये निर्णय पतंजलि योग समिति के प्रांत सहयोग प्रभारी प्रताप सिंह बसेड़ा की अध्यक्षता में कूर्मांचल ऐंग्लो संस्कृत विद्यालय में आज 7 जून को हुई पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान मंच की बैठक में लिया गया। बताया गया कि पतंजलि योग समिति बीते दो वर्ष से मुड़ियानी में आयोजित कर रही है।

प्रांत सहयोग प्रभारी प्रताप सिंह बसेड़ा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत कराने में स्वामी रामदेव का विशेष योगदान है, इस कारण पतंंजलि योग समिति के लिए खासा महत्वपूर्ण है। योग शिविरों को निरंतरता के साथ विस्तार देने पर जोर दिया जाए। उन्होंने घर-घर योग और व्यवस्था परिवर्तन के संदर्भ में दोनों संगठनों की जानकारी दी। बैठक में वक्ताओं ने पतंजलि के कार्यक्रमों के कुमाऊं में प्रचार-प्रसार करने में प्रभारी प्रताप सिंह बसेड़ा का अभूतपूर्व योगदान है। बैठक में भारत स्वाभिमान मंच के जिला प्रभारी लोकमणि पंत, जिला प्रभारी मनोहर सिंह क्वैराली, डॉ. भुवन चंद्र जोशी, जनार्दन चिल्कोटी, रमेश चंद्र पुनेठा, मोहन गिरी, अमित तिवारी, बल्लभ सिंह धामी, चंद्र प्रकाश पुनेठा आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.