Monday Apr 20, 2026

लाधिया घाटी के रीठा साहिब अस्पताल में इसी माह शुरू होंगे X-RAY, नहीं लगारी होगी 60 किमी दूर लोहाघाट की दौड़, जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा, पूर्व सदस्य भोला बोहरा सहित क्षेत्र के लोगों ने जिप अध्यक्ष, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया

देवभूमि टुडे

चंपावत/रीठासाहिब। लाधिया घाटी के लोगों को इसी माह X-RAY की सुविधा मिलने लगेगी। रीठा साहिब के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में X-RAY मशीन आ चुकी है। एक हफ्ते के भीतर इसे इस्टॉल कर शुरू कर दिया जाएगा।

रीठा साहिब (चौड़ा मेहता) लधिया घाटी क्षेत्र की धुरी है, लेकिन इस इलाके में 3 (रीठा साहिब, टांण और भिंगराड़ा) अस्पताल होने के बावजूद कहीं भी X-RAY की सुविधा नहीं है। इसके लिए लोगों को करीब 60 किमी दूर लोहाघाट की दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ता है। मगर अब इस स्थिति में बदलाव होने जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा का कहना है कि रीठा साहिब अस्पताल में एक्सरे मशीन पहुंच चुका है। मशीन को जल्द इस्टॉल कर दिया जाएगा और इसी माह लोगों को इसका लाभ मिलना भी शुरू हो जाएगा। कहा कि DM मनीष कुमार ने खनन न्यास मद से X-RAY मशीन व टैक्नीशियन की व्यवस्था की थी। 

CMO से मंत्रणा करते पूर्व जिप सदस्य भोला सिंह बोहरा एवं अन्य प्रतिनिधि।

X-RAY मशीन के पहुंचने से लोगों में भी खुशी है। लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, DM मनीष कुमार व CMO डॉ. देवेश चौहान का आभार जताया  है। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य भोला सिंह बोहरा ने कल 3 अप्रैल को रीठा साहिब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे CMO डॉ. देवेश चौहान का शॉल ओढ़ा स्वागत किया। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने एवं अपग्रेड करने का आग्रह किया गया। CMO ने बताया कि अस्पताल के उच्चीकरण का प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। इस दौरान चौड़ा मेहता के ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह मेहता, चौड़ा पित्ता के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुंदन बोहरा, मछियाड़ के प्रधान प्रतिनिधि विनोद बड़ेला, क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजेश बिष्ट, सरपंच मुकेश बोहरा, प्रकाश बगौटी आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.