Tuesday Jun 30, 2026

तकनीशियन की तैनाती के बाद X-RAY परीक्षण की राह प्रशस्त

अप्रैल में इंस्टॉल हुई थी X-RAY मशीन

60 किमी दूर लोहाघाट जाने को मजबूर थे लाधिया क्षेत्र के ग्रामीण

देवभूमि टुडे

चंपावत/रीठा साहिब। रीठा साहिब (चौड़ा मेहता) और लघिया घाटी के लोगों का इंतजार खत्म हुआ। उन्हें X-RAY की सुविधा अब रीठा साहिब के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मिलेगी। इसके लिए X-RAY तकनीशियन की तैनाती के आदेश कर दिए गए है। DM मनीष कुमार ने बताया कि रीठा साहिब में X-RAY मशीन का संचालन आज 29 जून से शुरू कराया जा रहा है। इस कदम से ग्रामीणों को न केवल परेशानी से निजात मिलेगी, बल्कि समय और धन की भी बचत होगी।

 

जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा सहित कई लोग रीठा साहिब में X-RAY की सुविधा के लिए आवाज उठाते रहे। रीठा साहिब में अप्रैल में X-RAY मशीन इंस्टॉल हुई। और अब इस मशीन का संचालन शुरू हो रहा है। X-RAY तकनीशियन मयंक ओली को रीठा साहिब भेजा गया है। X-RAY मशीन के संचालन से स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के लोगों को 60 किमी दूर लोहाघाट या दूसरी जगह जाने से निजात मिलेगी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.