3 नवंबर से मानदेय में वृद्धि, रिटायरमेंट के बाद एकमुश्त 10 लाख रुपये की राशि सहित कई मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं वर्कर्स
चंपावत जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों का कामकाज ठप
देवभूमि टुडे
चंपावत। आंगनवाड़ी वर्कर्स और सहायिकाएं धरने पर हैं। मानदेय में वृद्धि, रिटायरमेंट के बाद एकमुश्त 10 लाख रुपये की राशि सहित कई मांगों को लेकर आंगनवाड़ी वर्कर्स और सहायिका संगठन 3 नवंबर से बेमियादी आंदोलन पर है। वहीं हड़ताल के चलते चंपावत जिले के सभी 681 आंगनवाड़ी केंद्रों में ताले लटके हैं।

आज 21 नवंबर को भी आंगनवाड़ी वर्कर्स ने चंपावत, लोहाघाट सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए धरना दिया। कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा और कविता पंत के नेतृत्व में लोहाघाट रैनबसेरा में हुए धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से वेतन बढ़ाने का सरकार आश्वासन तो दे रही है, लेकिन ये आश्वासन जमीन में उतर नहीं रहे हैं। इससे अल्प मानदेय में काम करने वाली आंगनवाड़ी वर्कर्स को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
इन वर्कर्स ने दिया धरना:
रेखा खोलिया, आशा, कमला देवी, शर्मिला बोहरा, लता, सरस्वती, मीना बिष्ट, निर्मला, हीरा बोहरा, पुष्पा बोहरा, ईश्वरी देवी, मीनाक्षी आदि।
© 2026. All Rights Reserved.