Wednesday Nov 4, 2026

टनकपुर में 14.24 करोड़ से बनने वाले बहुमंजिले भवन का आज होगा भूमि पूजन

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। जिले के मैदानी क्षेत्र में कम्युनिटी सेंटर एवं मीडिया सेंटर के निर्माण का कार्य आज 4 नवंबर से शुरू हो जाएगा। डाकघर के पास चिकित्सकों के पुराने आवास वाली जगह पर 14 करोड़ 24 लाख 52 हजार रुपये से इस बहुमंजिली भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

कार्यदाई एजेंसी लोक निर्माण विभाग के टनकपुर के सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि इस बहुमंजिले भवन का निर्माण डेढ़ साल में पूरा करा लिया जाएगा। शहरी विकास विभाग एवं सूचना विभाग की इस संयुक्त इमारत का का काम पूरा होने का लाभ आम लोगों से लेकर सूचना विभाग व मीडिया कर्मियों को भी मिलेगा। मार्च 2028 तक इस काम को पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।

 

भवन में क्या-क्या होगा निर्माण:

1.बेसमेंट:20 कार एवं 20 बाइक पार्किंग स्थल।

2.पहली मंजिल: 2 कम्युनिटी हॉल (बारातघर)।

3.दूसरी मंजिल: मीडिया सेंटर, सभागार एवं जिला सूचना अधिकारी कार्यालय।

4.तीसरी मंजिल:1 गेस्ट रूम, 2 वीआईपी सूट एवं डायनिंग एरिया।

5.चौथी मंजिल:1 गेस्ट रूम व 2 वीआईपी सूट।

CM ने जनवरी 2023 में किया था मीडिया सेंटर का ऐलान:

चंपावत/टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौने 4 साल पहले 15 जनवरी 2023 को मीडिया सेंटर का ऐलान किया था। जबकि इससे पूर्व 2022 में शहरी विकास विभाग से संबंधित घोषणा की गई थी। दोनों घोषणाओं को एकीकृत करते हुए सूचना विभाग के माध्यम से जनवरी 2025 में संयुक्त DPR शासन को भेजी गई थी। 14.24 करोड़ रुपये से बनने वाले इस भवन के लिए इस साल मार्च में 1 करोड़ रुपये रिलीज हो चुका है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.