टनकपुर आईएसबीटी के बाद चंपावत सिटी सेंटर का काम शुरू
62.33 करोड़ रुपये से बन रहा है सिटी सेंटर
देवभूमि टुडे
चंपावत। टनकपुर के आईएसबीटी (अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल) के बाद अब चंपावत के सिटी सेंटर का काम शुरू हो गया है। आज 2 सितंबर से रोडवेज बस स्टेशन में खुदाई का काम शुरू हो गया है। सिटी सेंटर का काम 18 माह में पूरा करा लिया जाएगा।
आज 2 सितंबर से रोडवेज में खुदाई शुरू कर दी गई है। कार्यदाई एजेंसी सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक जीसी पंत ने बताया कि 62.33 करोड़ रुपये से बनने वाले इस सिटी सेंटर में रोडवेज बस स्टेशन के अलावा पार्किंग, व्यावसायिक कांप्लेक्स, बरातघर, 6 वीआईपी अतिथि कक्ष और आधुनिक कार्यालय का निर्माण होगा। बेसमेंट में बनने वाली पार्किंग में 101 वाहन खड़े हो सकेंगे। जबकि भूतल में एक साथ 15 बसों के खड़े होने के अलावा दुकानें, रेस्टोरेंट और रोडवेज का कार्यालय होगा।




एक ही गेट से इन-आउट होगी रोडवेज बस:
चंपावत। चंपावत रोडवेज बस स्टेशन का तीन-चौथाई हिस्सा निर्माण के लिए कवर कर लिया गया है। खेतीखान तिराहे की तरफ वाला बस स्टेशन का गेट बंद हो गया है। लोहाघाट की तरफ वाले बस स्टेशन के गेट से ही बसों की आवाजाही हो रही है। स्टेशन में तीन-चार बसों के खड़े होने की जगह है।


© 2026. All Rights Reserved.