देवीधुरा में नंदगृह में वाराही की आराधना करने के साथ भजन-कीर्तन भी हुए
कल मां वाराही की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी
देवभूमि टुडे
चंपावत/देवीधुरा। महिलाओं ने आज शुक्रवार को हुई बगवाल के बाद रात्रि जागरण किया। करीब 60 सुहागन महिलाओं ने मन्नत पूरी करने के लिए नंदगृह में मां वाराही की आराधना करने के साथ भजन-कीर्तन किए।पूजा-अर्चना प्रधान पुजारी महेश चंद्र तिवारी ने की।


मान्यता है कि ताम्र पेटी में रखी मां वाराही की मूर्ति के सामने आराधना करने पर संतान प्राप्ति होती है। निर्जला उपवास रखने के बाद महिलाएं कल शनिवार सुबह मां वाराही के नौले से जल लाएंगी। इस जल को कालिका मंदिर, अनंत वैली, भैरव मंदिर में चढ़ाया जाएगा। इसके बाद सिंहासन डोले से प्रसाद दिया जाएगा।
वहीं कल शनिवार को मां वाराही की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। शोभायात्रा मुख्य मंदिर से मुचकुंद ऋषि के आश्रम मचवाल तक निकाली जाएगी। साथ ही आंखों में पट्टी बांध कर मां वाराही मूर्ति को स्नान कराया जाएगा।
© 2026. All Rights Reserved.