लोहाघाट में पहली बार होगी दो दिन फुटबॉल प्रतियोगिता
पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल कराएंगे फुटबॉल प्रतियोगिता
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट में पहली बार महिला ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। मिनी ओलंपिक की तर्ज पर होने वाली इस प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल करवाएंगे। आज 16 अगस्त को रामलीला मैदान में फुटबॉल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के पुत्र हर्षित फर्त्याल ने बताया कि जीआईसी खेल मैदान में 22 और 23 अगस्त को पहली बार महिला ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें पिथौरागढ, लोहाघाट, टनकपुर आदि टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि बैठक में अलग से 12वीं तक के छात्रों की फुटबाल प्रतियोगिता कराने पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि 18 अगस्त की बैठक के बाद छात्रों की फुटबॉल प्रतियोगिता पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश माहरा, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता, भूप्पी माहरा, नरेंद्र सिंह अधिकारी, मुकेश साह, बृजेश ढेक, अतुल नाथ, नवीन कनौजिया, दीप जोशी, जीवन राय, जगदीश साह, हरीश तिवारी आदि मौजूद थे।

© 2026. All Rights Reserved.