बनबसा की हुड्डी नदी में हुई घटना
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। जिले के प्रवेशद्वार बनबसा की हुड्डी नदी में कपड़े धोने गई एक महिला नही में डूब गई। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले महिला ने दम तोड़ दिया।
परिजनों के मुताबिक सरिता (28) पुत्री रोशन राम निवासी पचपकरिया बनबसा 21 अक्टूबर को कपड़े धोने के लिए हुड्डी नदी गई थी। कुछ दूरी पर परिवार के ही कुछ अन्य लोग भी काम कर रहे थे। भाई समीर का कहना है कि इसी दौरान कपड़े धोते-धोते सरिता का एकाएक संतुलन बिगड़ा और वह नदी में डूब गई। जब तक आसपास के लोगों को पता चलता, वह अचेत हो चुकी थी। सरिता को आनन-फानन में टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उ्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने सरिता को मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
© 2026. All Rights Reserved.