महिला से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में टनकपुर के छीनीगोठ में मुकदमा दर्ज
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के छीनीगोठ में एक व्यक्ति पर महिला से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़िता रेखा देवी के मुताबिक 5 नवंबर को वह मजदूरों से झाड़ी कटवा रही थी। तभी गौरी दत्त नामके व्यक्ति ने डंडे से उस पर हमला कर दिया।इससे उसका पांव फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2), 351 (3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
© 2026. All Rights Reserved.