चंपावत जिला अस्पताल से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई
लधिया घाटी क्षेत्र के परेवा का मामला
देवभूमि टुडे
चंपावत/रीठा साहिब। लधिया घाटी क्षेत्र की एक महिला की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। महिला को चंपावत जिला अस्पताल से हायर सेंटर हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक कल 14 जून को सुनीता देवी (26) पत्नी जगदीश गिरी निवासी परेवा रीठा साहिब की घर में एकाएक तबीयत बिगड़ गई। महिला को आनन-फानन में रीठा साहिब के अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी ने बताया कि हालत गंभीर होने पर जरूरी इलाज कर महिला को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन महिला की अस्पताल पहुंचने से पूर्व रास्ते में ही मौत हो गई।
बताया गया कि सुनीता देवी ने अनजाने में कोई गोली खा ली थी। संभवत: उस गोली के साइड इफैक्ट से महिला की हालत बिगड़ी और जान चली गई। इस वाकये से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं परेवा क्षेत्र में भीशोक छा गया है।
© 2026. All Rights Reserved.