टनकपुर की शारदा नदी में 56 वर्षीय महिला की मौत
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर की शारदा नदी में डूबने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मंगलवार शाम शारदा नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिला था।
पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त लक्ष्मी देवी (56) पत्नी पप्पू कश्यप के रूप में उनके पुत्र विक्की ने की। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी देवी कुछ समय पहले घर से घूमने के लिए निकली थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने शारदा नदी में एक महिला का शव मिलने की सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान लक्ष्मी देवी के रूप में की। पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस नने शव परिजनों को सौंपा।
© 2026. All Rights Reserved.