Monday Sep 14, 2026

50 साल की महिला की मौके पर मौत, पति भी बेसुध

बाराकोट की घटना से गमगीन हैं क्षेत्र के लोग

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट क्षेत्र की एक महिला की आज 13 सितंबर की सुबह हृदयगति रूकने से मौत हो गई। महिला उस वक्त अपने घर की छत पर पानी की टंकी साफ कर रही थी। तभी उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस वाकये से क्षेत्र के लोग सदमे में हैं। परिवार में कोहराम मचा है और क्षेत्र में शोक हा गया है।

लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि बाराकोट निवासी कलावती देवी (50) अपने पति केदार सिंह अधिकारी के साथ आज रविवार की सुबह करीब 6:00 बजे छत पर घर की पानी की टंकी साफ करने गई थी। कलावती टंकी को साफ करने को झुकी ही थी कि इसी दौरान उन्हें एकाएक हार्ट अटैक आया और छत पर ही उनकी मौत हो गई। पत्नी की मौत से पति केदार सिंह भी कुछ देर के लिए बेसुध हो गए। 

कलावती देवी। (फाइल फोटो)

इस घटना से बाराकोट क्षेत्र में शोक छा गया। पूर्व ग्राम प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेश अधिकारी, लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष निर्मला माहर, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, देवेंद्र सिंह अधिकारी, रमेश चंद्र जोशी, जगदीश सिंह अधिकारी, केदार सिंह अधिकारी, कृष्ण सिंह अधिकारी, प्रकाश सिंह अधिकारी, संजय सिंह अधिकारी, नवीन सिंह अधिकारी, जितेंद्र सिंह अधिकारी, रिंकू अधिकारी, राकेश सिंह बोहरा, नमन जोशी, नवीन चंद्र जोशी आदि ने शोक जताया है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.