Thursday Oct 15, 2026

लोहाघाट क्षेत्र के मटियानी गांव के पास के जंगल में घास काटने गई थी महिला

लोहाघाट अस्पताल पहुंचने से पूर्व हुई मौत

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। जंगल में घास काटने के दौरान लोहाघाट क्षेत्र के मटियानी गांव की एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। एकाएक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। साथ ही क्षेत्र में लोग भी गमगीन है।

सावित्री देवी। (फाइल फोटो)

जानकारी के मुताबिक सावित्री देवी (48) पत्नी केशव सिंह निवासी मटियानी आज 14 अक्टूबर की पूर्वान्ह घास काटने जंगल गई थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से महिला करीब 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इससे महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। साथी महिलाओं की सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने भारी मशक्कत से सावित्री देवी को खाई से निकाला गया। महिला को तुरंत ही लोहाघाट उप जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। मृतका के दो बेटे व दो बेटियां हैं। पति घर में खेतीबाड़ी करते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी सहित कई लोगों ने प्रशासन से मृतकाश्रित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.