चंपावत जिले के पचनई ग्राम पंचायत की घटना
पोस्टमार्टम के बाद आज होगा अंतिम संस्कार
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत ब्लॉक के पचनई ग्राम पंचायत में घास काटने गई एक महिला की खाई में लुढ़कने से मौत हो गई। एकाएक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमाटर्म के लिए महिला का शव चंपावत लाया गया है। अंतिम संस्कार आज 19 नवंबर के अपरान्ह पचनई के स्थानीय श्मशान घाट में किया जाएगा।

चंपावत से करीब 37 किमी दूर पचनई के सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सिंह ने बताया कि 18 नवंबर अपरान्ह रेवी देवी एक अन्य महिला के साथ घास काटने गई थी। इसी दौरान रेवी देवी (48) पत्नी केदार सिंह गौन पचनई का संतुलन बिगड़ा और वह पहाड़ से खाई में लुढ़क गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। साथी महिला ने गांव के लोगों को दुर्घटना की जानकारी दी। मशक्कत से ग्रामीणों ने खाई से शव निकाला। पोस्टमार्टम के लिए शव चंपावत मोर्चरी लाया गया। केदार सिंह खेतीबाड़ी कर जीवन गुजर करते हैं। मृतका की दोनों बेटियों का विवाह हो चुका है। जबकि दोनों बेटे गोवा में काम करते हैं।
© 2026. All Rights Reserved.