टनकपुर के बिचई गांव में घास काट रही महिला को सांप ने डसा
टनकपुर उप जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर क्षेत्र में आज 23 जून को एक महिला को सांप ने डस लिया। महिला घास काट रही थी। महिला को तुरंत टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल महिला की हालत स्थिर है।

जानकारी के मुताबिक लीला देवी (55) पत्नी स्वर्गीय दल बहादुर सिंह निवासी ग्राम बिचई टनकपुर अपने खेत में जानवरों के लिए चारा काट रही थी। इसी दौरान अचानक किसी सांप ने डस लिया। देखते ही देखते महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने लीला देवी को तत्काल उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. आफताब आलम और अन्य डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी ने बताया कि फिलहाल महिला की हालत स्थिर बनी हुईं है।
© 2026. All Rights Reserved.