Wednesday Jun 10, 2026

पाटी नगर पंचायत चुनाव में वोटों की गिनती कल सुबह 8 बजे से

अध्यक्ष पद पर 3 और 4 वार्डों के सभासदों के लिए 14 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। पाटी नगर पंचायत का पहला अध्यक्ष कौन होगा? इस सवाल का जवाब अगले 20 घंटे में मिल जाएगा। अध्यक्ष के साथ ही चारों वार्डों के सभासदों के वोटों की गिनती भी होगी। वोटों की गिनती पाटी के ब्लॉक सभागार में होगी। गिनती के लिए चार टेबल लगाई गई हैं। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता बंदोबस्त किया गया है। वोटों की गिनती कल 11 जून की सुबह 8 बजे से होगी। उम्मीद है कि चुनाव परिणाम मध्यान्ह 12 बजे तक आ जाएंगे।

 

अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी सहित कुल 17 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष की कुर्सी के लिए भाजपा के नवीन राम, निर्दलीय नारायण लाल और पार्वती देवी के बीच मुकाबला है। कल 9 जून को हुए मतदान में 2067 मेें से 1612 वोटरों ने मत डाले थे।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी:

भाजपा नवीन राम, निर्दलीय:नारायण लाल: व पार्वती देवी।

वार्डों के प्रत्याशी:

रानीचौड़ वार्ड:खीमा देवी, रुकमणि देवी व शांति देवी।

जौलाड़ी वार्ड: दिनेश मेहता, कमल सिंह बिष्ट, मनीषा मेहता, विवेक बिष्ट और बबलू सिंह।

न्यू कॉलनी वार्ड: दीपक सोराड़ी, संजय प्रसाद, नवल पचौली और विनोद सोराड़ी।

पूनाकोट वार्ड: मनीषा व संगीता।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.