Tuesday Oct 20, 2026

निकाय चुनाव में निष्कासित हुए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सहित BJP के 6 नेताओं को CM की मौजूदगी में देहरादून में पार्टी में शामिल किया गया

चंपावत CM कैंप कार्यालय में हुआ स्वागत

देवभूमि टुडे

चंपावत। BJP में फिर से शामिल हुए चार वरिष्ठ नेताओं का आज 13 जुलाई को CM कैंप कार्यालय में स्वागत किया गया। दर्जा मंत्री हेमा जोशी व श्याम नारायण पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा और वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह महर ने इन नेताओं का स्वागत किया।

देहरादून में CM धामी की मौजूदगी में BJP में शामिल पूर्व चेयरमैन एवं अन्य नेता (ऊपर) व CM कैंप कार्यालय में स्वागत करते दर्जा मंत्री व विधायक प्रतिनिधि।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शंकर सिंह खाती, पूर्व नामित सभासद कैलाश पांडेय, पूर्व सभासद लोकेश पुनेठा, राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य गंगा खाती और तनुजा पुनेठा एक दिन पहले ही देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में BJP में शामिल हुए थे। इन सभी नेताओं को निकाय चुनाव के दौरान जनवरी 2025 में पार्टी से निष्कासित किया गया था। अलबत्ता अब उनको फिर से पार्टी ने गले लगाया है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.