Thursday Apr 9, 2026

छतकोट की रामलीला का छठां दिन जंगल को गए राम, लक्ष्मण, सीता

पुरुषों के साथ महिलाओं की भी है लीला में भागीदारी

मौसम की खराबी से आज 5 अप्रैल को स्थगित हुआ लीला का मंचन

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत से 31 किलोमीटर दूर छतकोट ग्राम पंचायत में चल रही रामलीला में बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। लीला मंचन के छठें दिन राम, लक्ष्मण, सीता के वन प्रस्थान का मंचन किया गया। लीला मंचन में पुरुषों के साथ ही महिलाओं की भी भागीदारी है। महिला किरदारों का अभिनय

महिलाएं और पुरुष पात्रों की भूमिका पुरुष निभा रहे हैं। मौसम की खराबी की वजह से आज 5 अप्रैल को रामलीला का मंचन स्थगित किया गया है। अब लीला का मंचन कल 6 अप्रैल को किया जाएगा।

ये हैं किरदार:

रावण का अभिनय: मुकेश बोहरा, राम:अंशु जोशी, लक्ष्मण: नीरज जोशी, सीता: रजनी जोशी दशरथ: घनश्याम भट्ट, केकई: रेखा जोशी, सुनैना: चारू कठायत, जनक: प्रताप सिंह, मेघनाद: राकेश बोहरा, विश्वामित्र: मोहन जोशी, सदानंद: हेम जोशी, सूर्पनखा:अनीता जोशी, कौशल्या: कुसूम जोशी, सुमित्रा: तनुजा जोशी, परशुराम: दिनेश जोशी, बाणासुर: मनीष जोशी, सुमंत: हरीश जोशी, केवट:

प्रवीन भट्ट, दीपक भट्ट, महेश भट्ट।

छतकोट लीला।

मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता सुंदर सिंह बोहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह, डॉ. गंगा बिष्ट, पूर्व ग्राम प्रधान बालम सिंह, नारायण बिष्ट आदि थे। छतकोट में पहली बार हो रही रामलीला में छतकोट के अलावा अमोड़ी, खटोली, पचनई, दुधौरी, लड़ाबोरा, दियूरी, क्वारसिंह, बेलखेत, भनोली, नायल, तलियाबांज, कोटा जमराड़ी, स्वांला, कांडा डोला, वैला आदि गांवों के लोग आ रहे हैं।

महिला पात्रों को निखारने की जिम्मेदारी ब्यूटी पार्लर विशेषज्ञ और ग्राम प्रधान रेखा बोहरा निभा रही हैं। जबकि पुरुष पात्रों को मोहन जोशी तैयार कर रहे हैं। स्क्रीन में डिजिटल प्रसार का जिम्मा सचिन भट्ट और छायाकार राकेश बोहरा का है। आयोजन में कमेटी अध्यक्ष इंद्रदेव जोशी, व्यवस्थापक

दीपक बोहरा, कोषाध्यक्ष विद्याधर भट्ट, कमेटी के प्रमुख संरक्षक RSS के सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर जोशी सहयोग कर रहे हैं। संचालन में हेम चंद्र जोशी, मनीष जोशी, दिनेश जोशी, महेश चंद्र जोशी, तालीम मास्टर शंकर दत्त भट्ट, बाजा व तबले में ताल महेश राम और प्रकाश जोशी दे रहे हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.