Wednesday Nov 4, 2026

बादल और बारिश से ठंड में इजाफा

चंपावत जिले के कई पहाड़ी क्षेत्र में आग सेंकने लगे लोग

चंपावत में न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस

देवभूमि टुडे

चंपावत। मौसम लगातार करवट ले रहा है। मई का पहला हफ्ता समाप्ति की ओर है, लेकिन मौसम का मिजाज बरसात और जाड़ों वाला हो गया है। फिलहाल चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी गायब है और पहाड़ में ठंड लौट आई है। चंपावत का आज 6 मई का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी कम है। चंपावत में न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस है।

बाराकोट क्षेत्र में आग सेंकते लोग।

बीते 24 घंटे में चंपावत जिले के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश हुई। चंपावत में 1 मिलीमीटर और पाटी में 5 मिलीमीटर बारिश हुई। बादल और बारिश से ठंड में इजाफा हो रहा है। बाराकोट सहित चंपावत जिले के कई पहाड़ी क्षेत्र में लोग आग सेंक रहे हैं। वहीं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक चंपावत जिले की सभी सड़कें आवाजाही के लिए खुली हैं।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.