मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के चुनाव में 422 मतदाता 4 पदों के लिए 10 प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला
देवभूमि टुडे
चंपावत/पूर्णागिरी धाम। सुविख्यात शक्तिपीठ मां पूर्णागिरी मंदिर समिति के लिए कल 27 अक्टूबर को मतदान होगा। वोटिंग भैरव मंदिर क्षेत्र के पास सेलागाड़ जमरानी के प्राथमिक स्कूल भवन में मंगलवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। तिवारी और पांडेय समुदाय के कुल 422 मतदाता 4 पदों के लिए मैदान में उतरे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा 4 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पदों पर सीधा मुकाबला है।




चुनाव अधिकारी पंडित पूरन चंद्र तिवारी और ग्राम प्रधान पंकज तिवारी एवं मनोज पांडेय की देखरेख में ये चुनाव प्रक्रिया होगी। किसी भी तरह की विवाद में स्थिति में चुनाव समिति का निर्णय अंतिम होगा।
ये हैं प्रत्याशी:
अध्यक्ष: किशन तिवारी, भुवन चंद्र पांडेय, नीरज पांडेय एवं प्रकाश पांडेय।
उपाध्यक्ष: नंदा बल्लभ तिवारी एवं संजू पांडे।
सचिव: सुरेश तिवारी व गिरीश चंद्र पांडेय।
कोषाध्यक्ष: कैलाश पांडेय व गिरीश चंद्र तिवारी।
© 2026. All Rights Reserved.