Thursday Jun 25, 2026

वोटिंग से एक रात पहले 8 जून को कुछ जगह दो गुटों के बीच झड़प और मार पिटाई भी

पाटी नगर पंचायत चुनाव

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। पार्टी नगर पंचायत के लिए मतदान शुरू हो गया है। आज 9 जून को सुबह 8:00 बजे से पार्टी के चारों पोलिंग सेंटर्स में वोटिंग शुरू हो गई। मतदाताओं में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह है। खास तौर पर नौजवान वोटर बढ़चढ़ कर मतदान करते दिखे। मौनकांडा की युवा मतदाता चाहत मौनी ने पहला वोट डाला। वहीं वोटिंग से एक रात पहले 8 जून को कुछ जगह दो गुटों के बीच झड़प और मार पिटाई भी हुई। अलबत्ता मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा।

पाटी मतदान।

तीन साल पूर्व पाटी के नगर पंचायत गठन के बाद पहली बार यहां चुनाव हो रहे हैं। 2067 मतदाता 4 मतदान केंद्रों में अध्यक्ष के 3 प्रत्याशियों सहित कुल 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी DM मनीष कुमार ने बताया कि प्रशासन  ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.