Thursday Jun 18, 2026

सेवारत राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को प्रमाण पत्र जारी करने सहित कई मांगें उठाईं

वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया पूरी करने की मांग की

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं, सम्मानजनक पेंशन और चिन्हीकरण की मांग को सरकार के सम्मुख उठाया जाएगा। आज 18 जून को लोहाघाट के लोनिवि विश्रामगृह में हुई बैठक में आंदोलनकारियों के आग्रह के बाद उन्होंने ये बात कही। कुंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पेंशन सहित राज्य आंदोलनकारियों की सुविधाओं में लगातार इजाफा कर रही है। राज्य आंदोलनकारी संगठन के जिला सचिव राजू गड़कोटी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोनिवि विश्रामगृह में कुंवर का फूलमाला ऑर शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

 

उत्तराखंड रोडवेज की बसों में प्रदेश के बाहर भी निशुल्क यात्रा की सुविधा देने, सेवारत राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को प्रमाण पत्र जारी करने और 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने सहित कई मांगें की। कई आंदोलनकारियों को दर्जा दिए जाने के बावजूद पेंशन जैसी सम्मानजनक सुविधाओं से वंचित रखे जाने का मामला उठाया। इस दौरान वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने प्रशासन द्वारा चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया पूरी करने की मांग की।

अध्यक्ष कुंवर राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट नवीन मुरारी के आवास पर भी गए। बैठक में दिनेश चंद्र पांडेय, प्रहलाद सिंह मेहता, बृजेश माहरा, सुरेश ढेक, भूपेश देव, जीवन मेहता, एलएम कुंवर, सुरेंद्र बोहरा, भुवन जोशी, अजय बोहरा, पूरन उप्रेती, रोहित खोलिया, रमेश पांडेय आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.