भाजपा के उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा ने चंपावत और लोहाघाट विधानसभा सीट के पदाधिकारियों की बैठक ले कार्यकर्ताओं में जोश भरा
चंपावत और लोहाघाट दोनों विधानसभा सीट चुनाव जीतने का लक्ष्य
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। भाजपा के उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा ने मिशन 2027 के लिए पूरी एकजुटता के साथ काम करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। चंपावत भाजपा कार्यालय में चंपावत विधानसभा क्षेत्र और लोहाघाट नगर पालिका सभागार में लोहाघाट विधानसभा सीट की आज 17 नवंबर को हुई बैठक में उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक बनाने के लिए कमर कसने के साथ सभी शक्तिपीठों को मजबूूत करने, गुटबाजी से दूर रहने की नसीहत दी। सरकार की उपलब्धियों एवं कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने को कहा। महामंत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने के साथ सभी शक्तिपीठों को मजबूूत करने, गुटबाजी से दूर रहने पर जोर दिया।








भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत की अध्यक्षता और जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया व पूरन मेहरा के संचालन में हुई बैठक में महामंत्री फणींंद्रनाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता देश को सर्वोपरि मानकर पार्टी और संगठन को आगे बढ़ाने का काम करता है। दोनों सीटों पर पार्टी को विजयी बनाने के लिए काम करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी और कमल का चुनाव चिन्ह के लिए काम करें।
मौजूद थे ये लोग:
भाजपा के जिला प्रभारी गुंजन सुखीजा, सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, ढेक, नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांंडेय, गोविंद वर्मा, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना, हेमा जोशी, किरन देवी, मनोज कालाकोटी, सुभाष बगौली, नवीन जोशी, रोहित बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज कठायत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, सतीश चंद्र पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, भााजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, राजू गड़कोटी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा जोशी आदि।
© 2026. All Rights Reserved.