Tuesday May 12, 2026

भाजपा महिला मोर्चा की कुमाऊं सह संयोजक और बाराकोट की पूर्व ब्लॉक प्रमुख हैं विनीता फर्त्याल

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि चौहान भट्ट ने उत्तराखंड के संगठनात्मक दृष्टि से सभी 19 जिलों के प्रभारी व सह प्रभारी नामित किए

देवभूमि टुडे

चंपावत। भाजपा महिला मोर्चा की कुमाऊं सह संयोजक और बाराकोट की पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल को बागेश्वर जिले का सह प्रभारी बनाया गया है। इस संबंध में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि चौहान भट्ट ने पत्र जारी किया है। 

विनीता फर्त्याल।

लीला बोहरा को बागेश्वर जिले का प्रभारी बनाया गया है। पत्र में कहा गया है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति एवं प्रदेश मोर्चा प्रभारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट के परामर्श से उत्तराखंड के संगठनात्मक दृष्टि से सभी 19 जिलों के प्रभारी व सह प्रभारी नामित किए गए हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.