पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक लिमिटेड पिथौरागढ़ के प्रबंध कमेटी के 13 संचालकों में से 8 निर्विरोध
चंपावत जिले की सभी चारों सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय
10 सितंबर को संचालक और 11 सितंबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रतिनिधि का चुनाव होगा
देवभूमि टुडे
चंपावत/पिथौरागढ़। भाजपा महिला मोर्चा की कुमाऊं मंडल सह संयोजक और बाराकोट की पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक लिमिटेड प्रबंध कमेटी की निर्विरोध संचालक बनीं। वे चौथी बार बैंक की प्रबंध कमेटी की संचालक निर्वाचित हुईं। इसके अलावा वर्ष 2004 में विनीता फर्याल पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक संचालक की 13 सीटों में से 8 में निर्विरोध निर्वाचन
हो गया है।


पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों को कवर करने वाले पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक लिमिटेड पिथौरागढ़ की प्रबंध कमेटी में कुल 13 संचालक हैं। 12 विकासखंड से एक-एक सीट के अलावा एक सीट विशेष समितियों की है। 13 संचालकों में से चंपावत जिले के सभी चारों विकासखंडों के संचालक निर्विरोध रूप से चुने गए हैं। बाराकोट से भाजपा के प्रदेश मंत्री नरेंद्र मोहन सिंह माहरा (निर्मल माहरा), पाटी से निर्मला गहतोड़ी और लोहाघाट से देवेंद्र प्रताप सिंह संचालक निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ जिले की गंगोलीहाट सीट से रश्मि धानिक, डीडीहाट से रूपा बोरा, धारचूला से जयंती देवी और पिथौरागढ़ से उमेश सिंह महर निर्विरोध चुने गए हैं। कल 7 सितंबर को नाम वापसी होगी। संचालक के चुनाव 10 सितंबर को और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रतिनिधि का चुनाव 11 सितंबर को होगा।

इन सीटों में हो सकते हैं चुनाव:
कनालीछीना:चंद्र कुमार और रमेश राम।
बेड़ीनाग: डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष दलबहादुर सिंह, दीपक सिंह और नरेंद्र सिंह।
मुनस्यारी: सहकारिता विभाग के कुमाऊं के पूर्व उप निबंधक मनोहर सिंह मर्तोलिया और विजय सिंह।
मूनाकोट: ललित चंद और शंकर सिंह।
विशेष समितियां: विधायक बिशन सिंह चुफाल के बेटे दीपक चुफाल और पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र सिंह लुठी के बेटे निशांत सिंह लुंठी।
© 2026. All Rights Reserved.