छिनकाछिना-सिमलखेत सड़क पर डामर की मांग को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पाटी के उप जिलाधिकारी कार्यालय में दिया ज्ञापन
21 किलोमीटर लंबी सड़क 15 से अधिक ग्राम पंचायतों की आवाजाही का जरिया
देवभूमि टुडे
चंपावत/पाटी। पाटी के छिनकाछीना-सिमलखेत सड़क की खराब हालत से ग्रामीणों में नाराजगी है। डामरीकरण नहीं होने से इस मार्ग पर चलना दूभर हो रहा है। विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। रोड में सुधार और डामरीकरण की मांग की है। बाद में पाटी के उप जिलाधिकारी कार्यालय ज्ञापन सौंपा गया।

21 किलोमीटर लंबी छिनकाछीना-सिमलखेत सड़क थुवामौनी, सुनडूंगरा, बसान, बांस बस्वाड़ी, चौड़ाकांड, मौनकांडा, डसियाचामी सिमली, बरानी, जालछिना सहित 15 से अधिक ग्राम पंचायतों की आवाजाही का जरिया है। ग्रामीणों का कहना है कि न तो इस रोड पर डामर हुआ है और नहीं रोड की हालत ठीक है। ऐसे में गड्ढों के बीच वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में सूरज कुमार, संजय कुमार, अजय कुमार, कैलाश राम, दीपक सिंह, गिरीश सिंह, सौरभ सिंह, धन सिंह, राजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, सुभाष कुमार, निर्मल कुमार, सुभाष चंद्र, उत्तम सिंह, चान सिंह, रवि शंकर, बरम प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, नवीन सिंह, प्रदीप सिंह, हरीश प्रसाद आदि शामिल थे।
क्या कहते हैं अधिकारी:
छिनकाछीना-सिमलखेत सड़क पर डामर मंजूर है। डामर के लिए 17 करोड़ रुपये स्वीकृत है। डामर के लिए बिटमिन की उपलब्धता में दिक्कत आ रही है। डामर शीघ्र कराने का प्रयास किया जा रहा है। वैकल्पिक उपाय के रूप में गड्ढों
को भरने के अलावा रोड को ठीक कराया जा रहा है।
भुवन चंद्र नैनवाल,
अधिशासी अभियंता, PMGSY,
लोहाघाट डिवीजन।
© 2026. All Rights Reserved.