Tuesday Jul 7, 2026

लोहाघाट के प्रेमनगर क्षेत्र में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

कहा-पहले स्मार्ट मीटर की समग्र जानकारी दें, फिर मीटर लगाएं

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट की पाटन पाटनी ग्राम पंचायत के प्रेमनगर में ऊर्जा निगम द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का ग्रामीणों ने विरोध किया है। प्रेमनगर में ग्रामीणों ने नारेबाजी कर एतराज जताया। कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने से पहले ऊर्जा निगम को ग्रामीणों को विश्वास में लेकर इसके लाभ और उपयोगिता की जानकारी दें।

 

ग्रामीणों का कहना था कि बिना पर्याप्त जानकारी और जागरूकता के स्मार्ट मीटर लगाए जाना उचित नहीं है। ग्रामीणों ने मांग की कि निगम पहले लोगों की शंकाओं का समाधान करें और उसके बाद ही स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए। इस दौरान राजेंद्र पुनेठा ने कहा कि क्षेत्र की करीब 80 प्रतिशत आबादी ग्रामीण है। ऐसे में सरकार और ऊर्जा निगम को ग्रामीणों की भावनाओं और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए। लोगों ने कहा कि विश्वास में लिए बिना स्मार्ट मीटर लगाने की नीति ठीक नहीं है।

विरोध प्रदर्शन करने वालों में दरबान सिंह रजवार, खष्टी बल्लभ पांडेय, गोविंद बल्लभ खर्कवाल, हरीश अधिकारी, आनंद ओली, मोहन जोशी, ललित पुनेठा, सोनू पाटनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबन सिंह, जगदीश खर्कवाल आदि शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.