Sunday Nov 29, 2026

बाराकोट के संतोला गांव की घटना

ग्रामीणों और पुलिस ने रेस्क्यू किया

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट के संतोला गांव का एक युवक घर लौटते समय बांगा के पास पहाड़ी से फिसलकर बुरी तरह जख्मी हो गया। ग्रामीणों, पुलिस और फायर सर्विस के जवानों ने पहाड़ी से रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला और उप जिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया। युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

 

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश चंद्र तिवारी के मुताबिक संतोला निवासी 36 वर्षीय गिरीश तिवारी घर लौट रहे थे। इसी दौरान बांगा के पास अचानक उनका पैर फिसल गया और वे पहाड़ी से गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों के साथ पुलिस और फायर सर्विस के जवान मौके पर पहुंचे। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग से युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.