33 साल की सेवा पूरी करने के बाद रिटायर हुए जिला पंचायत के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजय उप्रेती
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिला पंचायत के SAO (वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी) विजय उप्रेती 33 साल की सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। नैनीताल से शुरुआत करने वाले विजय उप्रेती को जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी की अध्यक्षता में हुए समारोह में विदाई दी गई।
अध्यक्ष अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी, वित्त अधिकारी उमेश सिंह डांगी, कार्याधिकारी प्रेमा कोहली ने विजय उप्रेती के कार्य व्यवहार की प्रशंसा करते हुए दीर्घ जीवन की कामना की। वरिष्ठप्रशासनिक अधिकारी विजय उप्रेती ने अध्यक्ष, एएमए और अन्य अधिकारियों और कार्मिकों को सेवाकाल में दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

विदाई समारोह में जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी, शैलेश जोशी, योगेश जोशी, अशोक महरा, सचिन जोशी, रमेश भट्ट, सुभाष जोशी के अलावा कर अधिकारी महेश सिंह रावल, कर निरीक्षक तुलसी प्रसाद भट्ट, कनिष्ठ सहायक हितेश जोशी, राजेश जोशी, निर्मल सिंह महर, नरेंद्र सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र चौबे, गौरव सामंत व हिमांशु तिवारी, कनिष्ठ अभियंता संजय कलखुड़िया, संतोष चंद्र, अशोक सिंह महर, करन किशोर भट्ट, नवीन कुमार व रवींद्र कुमार, लेखाकार विनोद कुमार जोशी, महेश महराना, नारायण दत्त जोशी, सुभाष चंद्र पांडेय, मोहन चंद्र बिष्ट, जगदीश सिंह अधिकारी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, सुरेश चंद्र मुरारी आदि मौजूद थे।





© 2026. All Rights Reserved.