'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में 17 जून को हुए राहुल गांधी के संवाद का लोहाघाट में हुआ वीडियो प्रसारण
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट कांग्रेस ने 'छात्रों की गूंज अभियान के अंतर्गत आज 25 जून को लोहाघाट में वीडियो प्रोजेक्शन का आयोजन किया। इस दौरान राहुल गांधी के कोटा में दिए गए भाषण का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा शामिल थे। राहुल गांधी ने कोटा के दशहरा मैदान में 17 जून को 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक और वर्तमान शिक्षा प्रणाली से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर छात्रों के साथ सीधा संवाद किया था।



जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की समस्याओं और उनके भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस सदैव छात्रों और युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। इस मौके पर ग्राम प्रधान जीवन सिंह बिष्ट, नीरज वर्मा, नानू बोहरा, केएन शर्मा, भुवन जोशी, विमल पांडेय, भूपेंद्र महर, नीरज पांडेय, कमल रैंसवाल, संजय कुंवर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.