Friday Sep 4, 2026

चालक और हेल्पर जख्मी, इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी

गजरौला से दूध लेकर टनकपुर आ रही थी जीप

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। दूध लेकर आ रही एक जीप सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिचई के पास पलट गई। हादसे में चालक और हेल्पर घायल हो गए। दोनों घायलों को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

 

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गजरौला से मदर डेयरी का दूध लेकर टनकपुर की ओर आ रही एक जीप एनएच पर बिचई के पास पलट गया। सड़क पर एकाएक आए पशुओं को बचाने के दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में चालक संजय पुत्र हरिज्ञान सिंह निवासी गजरौला उत्तर प्रदेश और परिचालक मोहित पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम रामनगर जिला संभल उत्तर प्रदेश घायल हुए हैं। घायलों को टनकपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉ. आफताब आलम ने घायल का इलाज किया गया। चिकित्सक के मुताबिक घायल के सिर व हाथ पांव में चोट आई हैं। घायलों की हालत में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जीप को हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू की गई।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.