Monday Nov 23, 2026

कोटा-उदयपुर हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरा एक क्रूजर वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसा

खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे श्रद्धालु

देवभूमि टुडे

चंपावत/चितौड़गढ़। राजस्थान के चितौड़गढ़ में कोटा-उदयपुर हाईवे पर आज 22 नवंबर की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। शंभूपुरा के पास श्रद्धालुओं से भरा एक क्रूजर वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसा। खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए। महाराष्ट्र के रहने वाले मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

अस्पताल में हादसे के घायल।

कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के श्रद्धालु चार अलग-अलग गाड़ियों में यात्रा कर रहे थे। सभी वाहनों में कुल 36 लोग सवार थे। इनमें से 3 गाड़ियां पीछे रह गई थीं। जबकि एक क्रूजर आगे चल रही थी। इसी दौरान शंभूपुरा के पास क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी में सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

प्रशासन के मुताबिक शुरुआती जानकारी में क्रूजर चालक को नींद की झपकी आना हादसे का कारण माना जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.