Friday Mar 6, 2026

चंपावत के छतार में शहीद शिरोमणि चिल्कोटी चिल्ड्रन पार्क में होली का उल्लास

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के छतार विकास समिति शहीद शिरोमणि चिल्कोटी चिल्ड्रन पार्क में DM मनीष कुमार की मौजूदगी में वेदांती होली हुई।स्थानीय नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं ने पारंपरिक खड़ी होली गायन प्रस्तुत करते हुए होली का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया। सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी व समाजसेवी जनार्दन चिल्कोटी ने DM मनीष कुमार का स्वागत किया।

शहीद शिरोमणि चिल्कोटी चिल्ड्रन पार्क में वेदांती होली।

कार्यक्रम के दौरान DM मनीष कुमार ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे सामुदायिक आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने के साथ ही लोगों को जोड़ने का कार्य करते हैं। स्थानीय स्तर पर इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों के लिए छतार वार्ड विकास समिति के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर DM ने लोगों से संवाद करते हुए क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी भी ली।

कार्यक्रम में छतार की सभासद प्रेमा चिल्कोटी, आदर्श होली समिति छतार के अध्यक्ष शंकर गिरी गोस्वामी, सचिव हिमांशु जोशी, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी व समाजसेवी जनार्दन चिल्कोटी, लोकमणि पंत, चंद्रप्रकाश पुनेठा, नवीन पंत सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.