बाराकोट के मां भगवती मंदिर की चोटी में वेदांती होली गायन से आध्यात्मिकता में लगे चार चांद
कल्याण करे बेड़ा पार करे, हर जय काली कल्याण करे....
-ढोल-मंजीरे की थाप पर लड़ीधूरा की चोटी में खड़ी होली का आयोजन
देवभूमि टुडे



चंपावत/बाराकोट। बाराकोट के प्रसिद्ध मां लड़ीधूरा भगवती मंदिर की चोटी में क्षेत्र के होल्यारों ने वेदांती होली गायन कर परिसर की आध्यात्मिकता में चार चांद लगा दिए। ग्राम पंचायत पम्दा के होल्यारों ने मंदिर में माथा टेकने के बाद होली गायन शुरू किया।
ढोल-मंजीरे की खनक के साथ होल्यारों ने ताल से ताल से सुर से सुर मिलाते हुए-तुम तो भाई तावान कालिका कलयुग में अवतार लियो..., जय काली कल्याण करे, कल्याण करे बेड़ा पार करे..., आदि होली गीतों का गायन किया। होल्यारों ने मां भगवती से क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी और जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी योगी ने बताया कि होली कुमाऊं की सांस्कृतिक परंपरा का अंग है। इससे पूर्व मंदिर के पुजारी कैलाश चौबे ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। होली गायन के बाद गुड़ और नारियल का प्रसाद बांटा गया।
© 2026. All Rights Reserved.