Sunday Nov 1, 2026

उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ ने रविवार के बाद भी 

टनकपुर में दिया धरना

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। रोडवेज कर्मियों के एक संगठन की हड़ताल भले ही कल रात समाप्त हो गई, लेकिन उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ का बेमियादी आंदोलन बदस्तूर जारी रहा। संघ ने आज रविवार को भी नौवें दिन धरना जारी रखा।संगठन ने मांगों में सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रहने का ऐलान किया।

मौजूद थे ये कर्मी:

गौरव गुप्ता, मनीष कुमार, मनोज मिश्रा, कुलदीप गुप्ता, बसंत, राजेश जोशी, चंद्रमोहन जोशी, सतीश उप्रेती, अनूप सिंह, योगेश, बसंत लाल, जगत सिंह, हेमवती नंदन जोशी, भुवन रौतेला, भरत पाठक, जगदीश जोशी, कुंदन, अनिल, लक्ष्मण रजवार, वीरेंद्र आदि।

 

ये हैं कर्मियों की प्रमुख मांगें:

1.संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारियों का नियमितिकरण।

2.सभी कर्मचारियों को एक समान वेतन दिया जाए।

3.रोडवेज के बस बेड़े में नई बसों को शामिल किया जाए।

4.कर्मियों को नियमित रूप से समय पर वेतन दिया जाए।

रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल वापस ली:

चंपावत/टनकपुर। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की 29 अक्टूबर से जारी बेमियादी हड़ताल कल रात समाप्त हो गई। यूनियन के नवीन चंद्र खोलिया, देवेंद्र मिश्रा, मनीष कुमार, कृष्ण गिरी, केशव दत्त लोहनी, हरिकेश गिरी आदि का कहना है कि रोडवेज प्रबंधन से देहरादून में हुई वार्ता के बाद प्रांतीय नेतृत्व ने फिलहाल हड़ताल स्थगित कर दी है। संगठन नियमितिकरण, समान काम-समान दाम, बस बेड़े  में इजाफा सहित 7 मांगों को लेकर 29 अक्टूबर से आंदोलन कर रहा था।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.