Saturday Oct 24, 2026

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने टनकपुर में कई मांगों को लेकर किया कार्य बहिष्कार

30 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी अनिश्चित कालीन आंदोलन की दी चेतावनी

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की टनकपुर इकाई ने कई मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया। संगठन के साथ उत्तराखंड सरकार द्वारा 6 माह पूर्व हुई बैठक में लिए गए फैसलों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। आज 23 अक्टूबर को निर्माणाधीन ISBT में यूनियन की टनकपुर इकाई ने मंडलीय मंत्री नीरज सिंह की अगुवाई में 24 घंटे का कार्य बहिष्कार किया। संगठन ने 30 अक्टूबर से प्रदेश व्यापी बेमियादी आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

टनकपुर में विरोध जताते रोडवेज कर्मी।

धरने में मौजूद थे ये कर्मी:

प्रांतीय उपाध्यक्ष हरीश चंद्र जोशी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुरेश सिंह चिलवाल, भूपेश चंद्र गहतोड़ी, विनोद सिंह, रवि शर्मा, ओम प्रकाश, सुरेश राणा, प्रेमबल्लभ मुरारी, प्रकाशनाथ गोस्वामी, धीरज प्रसाद, ललित प्रसाद, शेर सिंह बिष्ट, जगदीश मिश्रा, डूंगर सिंह, धीरज सिंह फत्र्याल, मुकेश कुमार, मुकेश महर, प्रदीप श्रीवास्तव, विनोद कुमार, अमित कपूर, प्रवीण जोशी, नवीन चौहान आदि।

ये हैं मुख्य मांगें:

1.विशेष श्रेणी, संविदा, ठेके पर कार्यरत रोडवेज कर्मियों को उपनल से कार्यरत कर्मियों की तरह ही समान काम समान वेतन दिया जाए।

2.परिवहन निगम कर्मियों को हर माह की 7 तारीख तक वेतन देने के साथ ही अन्य लंबित देयकों का भुगतान किया जाए।

3.अद्र्ध कुंभ मेला हरिद्वार के आयोजन से पूर्व रोडवेज के बेड़े में कम से कम 500 एसी इलेक्ट्रिकल टू बाई टू बसें उपलब्ध कराएं।

4.रोडवेज में कार्यरत कर्मियों को पड़ोसी राज्य हिमांचल रोडवेज की तरह वेतन राजकीय कोष से दिया जाए।

5.रोडवेज के एजेंसी चालक, परिचालक व अन्य पदों पर कार्यरत कार्मिकों को निगम कर्मचारी घोषित किया जाए।

6.रोडवेज में कार्यरत कर्मियों को उत्तराखंड राज्य कमियों की तरह 60 प्रतिशत महंगाई भत्ते का देय तिथि से भुगतान किए जाने और अंतर समय का एरियर सहित नियमित कर्मियों के समानुपातिक परिवहन निगम निदेशक मंडल द्वारा पारित निर्णय के अनुसार विशेष श्रेणी, संविदा कर्मियों को एरियर सहित महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाए।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.