अब न्यूनतम पेंशन 5500 और अधिकतम 30 हजार रुपए हुई
देवभूमि टुडे
चंपावत/देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों की पेंशन राशि में वृद्धि की है। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 7 दिन जेल गए अथवा आंदोलन के दौरान घायल हुए आंदोलनकारियों की मासिक पेंशन ₹6000 से बढ़ाकर ₹7000 की गई है। इसी प्रकार, जेल गए या घायल श्रेणी से भिन्न अन्य राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन ₹4500 से बढ़ाकर ₹5500 प्रतिमाह की गई है।
इसके अतिरिक्त, राज्य आंदोलन के दौरान विकलांग होकर पूर्णतः शय्याग्रस्त (Bedridden) हुए आंदोलनकारियों की विशेष पेंशन ₹20,000 से बढ़ाकर ₹30,000 प्रतिमाह कर दी गई है। वहीं राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन ₹3000 से बढ़ाकर ₹5500 प्रतिमाह की गई है।
© 2026. All Rights Reserved.