उत्तराखंड के शटलरों ने गोवा में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन में किया शानदार प्रदर्शन
देवभूमि टुडे
चंपावत/देहरादून। गोवा के मापुसा में हुए ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन किया है। कड़े मुकाबलों के बीच उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने पुरुषों के 40+ (वेटरन) श्रेणी में तीन कांस्य पदक जीते हैं।
इन खिलाड़ियों ने जीता पदक:
1.पुरुष एकल में डॉ. मानस साह ने कांस्य पदक हासिल किया।
2.पुरुष युगल में डीसी पांडेय और रवि रावत की जोड़ी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
3.मिश्रित युगल में नवनीत पांडे और कविता भगत की जोड़ी ने कांस्य पदक डाला।



टीम मैनेजर जगदीश नेगी एवं कोच अनुज नेगी के नेतृत्व में उत्तराखंड के 24 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। चंपावत से उत्तराखंड की टीम में विष्णु गिरी और शंकर गड़िया ने इस उच्च स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। दयानंद बांदोडकर क्रीड़ा संकुल, मापुसा में आयोजित इस टूर्नामेंट में देशभर के 1000 से अधिक सिविल सेवा अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। डॉ. मानस, डीसी पांडे, रवि रावत, नवनीत और कविता की यह जीत राज्य के अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। यह फिट इंडिया अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने का एक जीवंत उदाहरण है।
© 2026. All Rights Reserved.