उत्तराखंड चाय सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष मुकेश महाराना और जिला पंचायत सदस्य निर्मला महराना का शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत
देवभूमि टुडे
चंपावत। उत्तराखंड चाय सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा मंत्री) मुकेश महाराना 23 अप्रैल को अपनी ग्राम पंचायत बिरगुल पहुंचे। दायित्व मिलने के बाद पहली बार बिरगुल पहुंचे महराना का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। दौरे में उनके साथ गई उनकी पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख व मौजूदा जिला पंचायत सदस्य निर्मला महराना का भी स्वागत किया गया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य जानकी देवी और उनके पति सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रशेखर जोशी 'गुरुजी' ने दर्जा मंत्री मुकेश महाराना एवं जिला पंचायत सदस्य निर्मला महराणा का शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कहा कि इस क्षेत्र से सियासी पारी शुरू कर मुकेश महराना ने राजनीति की बुलंदी छुई है। चंद्रशेखर जोशी 'गुरुजी' ने मुकेश महराना को महत्वपूर्ण दायित्व देने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं संगठन का आभार जताया है। इस अवसर में बड़ी संख्या में लोगों ने नव दंपती बबलू महराना और रीता महराना को भी आशीर्वाद दिया।
© 2026. All Rights Reserved.