उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला का चंपावत दौरा
सूचना विभाग को सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में तेजी लाने के दिए निर्देश
देवभूमि टुडे
चंपावत। उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए इसके व्यापक और प्रभावी प्रचार-प्रसार करने के सूचना विभाग को निर्देश दिए। आज 20 अप्रैल को जिला सूचना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। साथ ही कार्यालय परिसर और सूचना केंद्र का अवलोकन करते हुए विभाग द्वारा संचालित प्रचार-प्रसार गतिविधियों की जानकारी ली।



उपाध्यक्ष रौतेला ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में सरकार और जनता के बीच पत्रकार महत्वपूर्ण सेतु हैं। कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण, सुरक्षा और उनके हितों के संरक्षण के पूरी तरह प्रतिबद्ध है एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में पत्रकार हितों को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। जिला सूचना अधिकारी धीरज सिंह कार्की ने जिले में मीडिया प्रबंधन, समाचार संप्रेषण एवं प्रचार-प्रसार की व्यवस्था की जानकारी प्रस्तुत की। निरीक्षण के दौरान बाल आयोग के सदस्य योगेश रजवार, सूचना संरक्षक आशा गोस्वामी, सुधीर कुमार, गीता मेहर, खीमानंद जोशी, लक्ष्मण राम, रोहित कुमार, कमल मेहरा आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.