उत्तराखंड भाजपा के प्रवक्ता सुरेश जोशी ने पत्रकार वार्ता में किया दावा
जन सहभागिता और कल्याणकारी योजनाओं से 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से निकाला
देवभूमि टुडे
चंपावत। भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश के प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की 12 साल के उपलब्धि भरे कार्यकाल ने घरेलू और देश के बाहर देश का मस्तक ऊंचा किया है। भाजपा के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की मौजूदगी में मोदी सरकार के '12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के' पूर्ण होने पर आज 12 जून को हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार विभिन्न नीतियों और निर्णयों से सुशासन, गरीब कल्याण और आम नागरिकों की बेहतरी के लिए काम कर रही है।


वरिष्ठ नेता जोशी ने कहा कि मोदी सरकार ने आधारभूत ढांचे के सशक्तिकरण, मुद्रा लॉन, रोजगार के नए अवसर, जल जीवन शौचालय, ऊर्जा सुरक्षा, जनधन खाते, उज्जवला, आयुष्मान, डिजिटल भारत, आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग, पीएम कल्याण योजना सहित ढेरों ऐसी योजना बनाई है, जिससे आम लोगों के जीवन में सुधार हुआ है। 12 साल की अवधि में जन सहभागिता और कल्याणकारी योजनाओं से 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर किया है। कहा कि अर्थव्यवस्था में सुधार से लेकर देश के बाहर भारत की छवि को बनाया है।
मीडिया संयोजक राजू गड़कोटी के संचालन में हुई वार्ता के दौरान दर्जा मंत्री हेमा जोशी, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र पांडेय, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, मणिप्रभा तिवारी, हेम जोशी आदि शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.