उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का चुनरी ओढ़ाकर ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी ने स्वागत किया
देवभूमि टुडे
चंपावत/पूर्णागिरी धाम। उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार और कृषि निर्यात विभाग के स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मां पूर्णागिरी देवी धाम के दर्शन किए। करीब 20 मिनट तक पूजा हुई। पुजारी पंडित शंकर पांडेय और दिनेश चंद्र पांडेय ने पूजा-अर्चना कराई। पूर्णागिरी (कालीगूंठ) के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी ने पूर्णागिरी देवी धाम की ऐतिहासिकता और आध्यात्मिकता की जानकारी दी।



25 जुलाई को देवी दर्शन को आए मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्णागिरी धाम धर्म के साथ ही काराबोर और स्थानीय रोजगार को बढ़ाने में भी मददगार है। पूर्णागिरी मंदिर समिति कार्यालय में ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी ने चुनरी ओढ़ाकर मंत्री का स्वागत किया। साथ ही उन्हें पूर्णागिरी देवी का चित्र भी भेंट किया गया। इस मौके पर पूर्णागिरी की तहसीलदार पिंकी आर्या और राजस्व उप निरीक्षक अनिल टम्टा भी मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.