केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री अजय टम्टा ने एसएसबी की पंचम वाहिनी में पौधारोपण किया
देवभूमि टुडे
चंपावत। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि एसएसबी देश की सीमाओं की सुरक्षा में उल्लेखनीय भूमिका निभा रही है, साथ ही सीमा से लगे गांवों में जनहित के कार्य कर रही है।
पंचम वाहिनी एसएसबी चंपावत के कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम ने केंद्रीय राज्य मंत्री को पुष्प गुच्छ और सशस्त्र सीमा बल की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। साथ ही जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।


मंत्री अजय टम्टा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वाहिनी परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी एवं अधिकाधिक पौधारोपण के महत्व पर बल दिया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर दत्त पांडेय, कमांडेंट (चिकित्सा अधिकारी) डॉ. विशाल बरनवाल, द्वितीय कमान अधिकारी आशीष कुमार पांडेय, उप कमांडेंट करन चौहान, सुदेश कुमार, सहायक कमांडेंट (संचार) नवीन कुमार आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.