CM आवास में हुए कार्यक्रम में नंदा गौरा योजना के तहत वर्तमान वित्त वर्ष के लिए प्रदेश की 33251 बालिकाओं के खातों में CM धामी ने DBT के माध्यम से 145.93 करोड़ की धनराशि उन्होंने हस्तांतरित की
देवभूमि टुडे
चंपावत/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। आज 26 फरवरी को CM आवास में हुए कार्यक्रम में नंदा गौरा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश की 33251 बालिकाओं के खाते में DBT के माध्यम से 145.93 करोड़ की धनराशि उन्होंने हस्तांतरित की।
CM ने कहा कि जन्म के समय बेटा-बेटी के बीच होने वाले भेदभाव को समाप्त करते हुए, कन्या जन्म को प्रोत्साहन देने के लिए नंदा गौरा योजना संचालित की गई है। इसके तहत बालिका के जन्म पर 11 हजार रुपए और बेटी के 12वीं पास करने पर उच्च शिक्षा के लिए 51 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लखपति दीदी योजना के जरिए भी आम महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि नंदा गौरा योजना कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने, संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहन देने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देते हुए, समाज में लैंगिक असमानता को दूर करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रही है।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इस वर्ष लाभांवित होने वाली बालिकाओं में 591 नवजात हैं, जबकि शेष 27338 को 12वीं पास करने पर यह राशि मिली है। इस मौके पर सचिव चंद्रेश कुमार, विभागीय निदेशक बंशीलाल राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.