उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के सर्वसम्मति से हुए चुनाव
देवभूमि टुडे
चंपावत। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन की चंपावत जिले की कमान फिर से विनोद कुमार को मिली है। उद्यान विभाग के कार्मिक विनोद कुमार के अलावा शिक्षा विभाग के कर्मी जीवन चंद्र ओली को दुबारा चंपावत जिले के मंत्री की बागडोर दी गई है। दोनों पदाधिकारियों के साथ-साथ अन्य तमाम पदों का निर्वाचन भी सर्वसम्मति से हुआ।
उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के अधिवेशन के दूसरे सत्र में जिला कार्यकारिणी के चुनाव हुए। गोपाल सिंह नेगी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश्वरी बोहरा को महिला उपाध्यक्ष, आशुतोष गुप्ता को उपाध्यक्ष, खीम सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष, चंद्रशेखर जोशी व प्रभाकर दीक्षित को संयुक्त मंत्री, मुकेश जोशी, सचिन जोशी, नवीन कुमार, खगेंद्र धामी व कृष्ण सिंह सौन को संगठन मंत्री एवं आनंद गिरी को संप्रेक्षक पद की जिम्मेदारी मिली। शपक ग्रहण के बाद सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के हित में काम करने का भरोसा दिलाया।



इन मांगों को लेकर DM को ज्ञापन दिया:
पुरानी पेंशन बहाली के साथ कनिष्ठ सहायक पद की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक करने एवं वेतन लेवल-5 के अंतर्गत ग्रेड पे 2800 रुपये अनुमन्य करने, मिनिस्ट्रियल संवर्ग के पदों का पुनर्गठन, पदोन्नति संबंधी नियमों में संशोधन, पदोन्नति न होने वाले विभागों में ACP व्यवस्था लागू करने तथा पुरानी पेंशन योजना की बहाली जैसी प्रमुख मांगें रखीं गई। साथ ही गोल्डन कार्ड से संबंधित समस्याओं के निराकरण, स्थानांतरण अधिनियम की व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करने, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्धारण, मिनिस्ट्रियल कार्मिकों के लिए कॉमन सेवा नियमावली लागू करने और सृजित पदों पर आउटसोर्सिंग के जरिए नियुक्ति नहीं किए जाने की मांग भी उठाई।
व्यवस्था की अहम कड़ी हैं कर्मी:DM मनीष कुमार
उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन
कर्मचारी हितों के साथ संगठनात्मक एकजुटता पर दिया जोर
देवभूमि टुडे
चंपावत। DM मनीष कुमार ने कहा कि कर्मचारी प्रशासनिक व्यवस्था की अहम कड़ी हैं। शासकीय कार्यों के सुचारू संचालन एवं ज नसेवाओं को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के चंपावत जिला इकाई के GGIC में 9 अक्टूबर को हुए द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि DM मनीष कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाना जरूरी है, ताकि वे बेहतर वातावरण में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने फेडरेशन द्वारा दिए ज्ञापन पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने और शासन स्तर से संबंधित प्रकरणों को उचित माध्यम से अग्रसारित करने का आश्वासन दिया। साथ ही DM ने कर्मचारियों से समन्वय, सकारात्मक सोच एवं निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया
वक्ताओं ने संगठन की गतिविधियों एवं कर्मचारियों के हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कहा कि संगठन कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रयास कर रहा है। वक्ताओं ने सभी सदस्यों से संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता एवं सकारात्मक संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।




ये रहे मौजूद:
ADM केएन गोस्वामी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन एवं सौरभ चंद्र, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी, फेडरेशन के पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी, NMOPS के महामंत्री प्रकाश तड़ागी, एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स के जनपदीय सचिव हिमांशु मुरारी, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमेश देव, महामंत्री जगदीश तड़ागी, मनोज चंद्र, प्रकाश उपाध्याय, विष्णु गिरी गोस्वामी आदि।
© 2026. All Rights Reserved.