Friday Oct 16, 2026

थाने की नाक के नीचे लोहाघाट उप जिला अस्पताल में अराजक तत्वों की करतूत

मुख्य फार्मेसी अधिकारी मुकुल कुमार राय ने तहरीर दी

इससे पूर्व 11 जुलाई को भी एक वाहन द्वारा अस्पताल के आवास की चहारदीवारी को नुकसान पहुंचाने पर नहीं हुई थी कोई कारवाई

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। पेट्रोल चोरी करने में नाकाम रहे, तो अराजक तत्वों ने बाइक को नुकसान पहुंचा दिया। ये वाकया लोहाघाट उप जिला अस्पताल परिसर का है। जो थाने से बमुश्किल 300 मीटर दूर है। इस संबंध में बाइक स्वामी मुख्य फार्मेसी अधिकारी मुकुल कुमार राय ने आज 15 अक्टूबर को थाने में तहरीर दे कार्रवाई करने का आग्रह किया है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। अलबता पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

तहरीर के मुताबिक 14-15 अक्टूबर की रात बाइक संख्या (UK 03-A4299) से कुछ अराजक तत्वों ने पेट्रोल चोरी करने की कोशिश की। नाकाम रहने पर बाइक को नुकसान पहुंचाया। कहा गया कि अस्पताल के पास ही रामलीला मैदान में चल रही रामलीला देखने के बहाने कतिपय नशेड़ी टाइप लोग इस तरह का उत्पात मचा रहे हैं। साथ ही इससे पूर्व 11 जुलाई को भी एक वाहन द्वारा अस्पताल के आवास की चहारदीवारी को नुकसान पहुंचाया गया था। तब उसका वीडियो तहरीर के साथ थाने में दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.