Friday May 15, 2026

चंपावत जिले के प्रवेशद्वार बनबसा से पकड़ा गया ऊधमसिंह नगर जिले का अजय राम

पुलिस और SOG की टीम ने 30.45 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा

देवभूमि टुडे

चंपावत। पुलिस और SOG ने बनबसा में जगबुड़ा पुल के पास से एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ NDPS अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस और SOG की टीम ने चेकिंग के दौरान जगबुड़ा पुल के पास से एक व्यक्ति के पास से 30.45 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान अजय राम उर्फ अज्जू उर्फ मंजन (29) निवासी नई बस्ती नगला थाना झनकैया ऊधमसिंहनगर, हाल निवासी उचौलीगोठ टनकपुर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह स्मैक छिंदर सिंह निवासी बिडौरा मझौला, नानकमत्ता ऊधमसिंहनगर से खरीदकर लाया था। आरोपी छिंदर सिंह की भी पुलिस तलाश कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त अजय राम उर्फ अज्जू उर्फ मंजन वर्ष 2025 में भी थाना टनकपुर से NDPS एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस टीम में SOG प्रभारी कमलेश भट्ट, ANTF प्रभारी प्रकाश भट्ट, SI निर्मल लटवाल, हेड कांस्टेबल मतलूब खान, ललित श्रीवास्तव, नईम कुरैशी, कांस्टेबल ललित चौधरी, कुलदीप सिंह, सूरज कुमार, राजकुमार, उमेश राज, उमेश कुमार और कांस्टेबल नासिर शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.